शिमला के रोहड़ू में पब्बर नदी में डूबे दो किशोर, एनडीआरएफ ने संभाला सर्च ऑपरेशन

Wednesday, August 26, 2026 - 14:47
0
शिमला के रोहड़ू में पब्बर नदी में डूबे दो किशोर, एनडीआरएफ ने संभाला सर्च ऑपरेशन

शिमला जिले के रोहड़ू में पब्बर नदी में नहाने गए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बॉयज रोहड़ू के दो 16 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गए। हादसे की सूचना मंगलवार रात को मिली। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया। देर रात तक दोनों का पता नहीं चल सका।

जानकारी के अनुसार, शिवेन रोशन निवासी करासा और सक्षम निवासी बनोटी पब्बर नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया।

तेज बहाव के कारण तलाश में आ रही दिक्कत

पब्बर नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण स्थानीय बचाव दल को सर्च ऑपरेशन में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद प्रशासन ने शिमला से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। एनडीआरएफ के जवान नदी के संभावित स्थानों पर दोनों किशोरों की तलाश कर रहे हैं।

एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामोत्र ने बताया कि हादसे की सूचना मंगलवार रात को मिली थी। दोनों किशोरों की तलाश लगातार जारी है। एनडीआरएफ की टीम को भी अभियान में लगाया गया है और प्रशासन पूरे राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User