हिमाचल प्रदेश: मंडी-पठानकोट हाईवे पर रोड रोलर से टकराई ऑल्टो, तीन बच्चों समेत छह गंभीर घायल; कार के उड़े परखच्चे
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पधर क्षेत्र में भटेहड़-कुन्नू के पास तेज रफ्तार ऑल्टो कार सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से जा टकराई। हादसे में तीन बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब पौने सात बजे हुआ। बताया जा रहा है कि कार चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से जा भिड़ा। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायल हुए तीन बच्चों को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया है। अन्य घायलों का भी उपचार किया जा रहा है।
पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में चालक को नींद की झपकी आने की बात सामने आई है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)