देहरादून में निकली टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, सीएम धामी भी हुए शामिल; श्रद्धालुओं में उत्साह

Wednesday, August 26, 2026 - 14:52
0
देहरादून में निकली टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, सीएम धामी भी हुए शामिल; श्रद्धालुओं में उत्साह

देहरादून में त्रयोदशी के अवसर पर भगवान श्री टपकेश्वर महादेव की 26वीं भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए और उन्होंने पूजा-अर्चना कर भगवान टपकेश्वर महादेव का आशीर्वाद लिया। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

शोभायात्रा का शुभारंभ सहारनपुर रोड स्थित श्री शिवाजी धर्मशाला से हुआ। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महंत कृष्ण गिरी महाराज, दिगंबर भरत गिरी महाराज समेत देश-विदेश से पहुंचे अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी।

शोभायात्रा में कई डोले बने आकर्षण

आयोजकों के अनुसार, इस बार शोभायात्रा को पहले की तुलना में और अधिक भव्य एवं आकर्षक स्वरूप दिया गया है। यात्रा में श्री टपकेश्वर महादेव, श्री दूधेश्वर महादेव, श्री तपेश्वर महादेव, श्री देवेश्वर महादेव और ब्रह्मलीन महंत माया गिरि महाराज के डोले प्रमुख आकर्षण हैं।

यात्रा के समापन के बाद टपकेश्वर महादेव मंदिर के सत्संग भवन में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था

शोभायात्रा को देखते हुए प्रशासन की ओर से यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। आयोजकों ने बताया कि श्रद्धालुओं और आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए सेवा दल के सेवादार पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर विभिन्न चौराहों पर व्यवस्था संभाल रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User