हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, झज्जर में 70 से अधिक हिरासत में लिए गए; सफाई व्यवस्था प्रभावित
हरियाणा के झज्जर में अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठे हैं और उन्होंने हड़ताल को चार दिन और बढ़ाने का फैसला किया है। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।
मंगलवार शाम करीब 7 बजे शुरू हुआ विवाद देर रात करीब 1 बजे तक चलता रहा। प्रशासन की ओर से तीन अलग-अलग स्थानों पर कूड़ा उठाने की कोशिश की गई, जिसका सफाई कर्मचारियों ने विरोध किया। भगत सिंह चौक और बीकानेर चौक पर प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति भी बनी।
पुलिस के अनुसार, कूड़ा उठाने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा फेंका। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 70 से अधिक सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लिया। पहले भगत सिंह चौक से कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया और बाद में रात करीब 1 बजे बीकानेर चौक पर भी कार्रवाई की गई।
हिरासत में लिए गए कर्मचारियों को रोडवेज की बसों में बैठाकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया। बाद में अलसुबह करीब 3 बजे उन्हें रिहा कर दिया गया।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल और प्रशासन के साथ हुए विवाद के चलते झज्जर में सफाई व्यवस्था पर असर पड़ा है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)