ऊना में पुलिस को देखकर गाड़ी भगाई, एसएचओ को टक्कर मारने का आरोप; 14.50 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

Wednesday, October 7, 2026 - 16:37
0
ऊना में पुलिस को देखकर गाड़ी भगाई, एसएचओ को टक्कर मारने का आरोप; 14.50 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब क्षेत्र के नकड़ोह में पुलिस कार्रवाई के दौरान एक युवक पर थाना प्रभारी को वाहन से टक्कर मारने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, नशे की खेप को लेकर मिली सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक युवक ने वाहन रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और थाना प्रभारी अंब विपिन शर्मा की ओर वाहन मोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक, टक्कर की घटना में एसएचओ विपिन शर्मा की बाजू और एक टांग में चोट आई। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, मौके पर एक युवक ने अपने पास मौजूद नशीला पदार्थ झाड़ियों में फेंक दिया था। तलाशी के दौरान झाड़ियों से 5.77 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर भी तलाशी ली, जहां से 8.73 ग्राम चिट्टा और बरामद हुआ। इस तरह कुल 14.50 ग्राम चिट्टा जब्त किया गया।

मामले में पुलिस ने नकड़ोह निवासी अर्जुन सिंह उर्फ जोनी और गगरेट निवासी जसकीरत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User