राघौगढ़ में निर्माणाधीन होटल से AC की कॉपर गैस पाइप चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; 18 पाइप बरामद

Wednesday, September 30, 2026 - 22:51
Updated: 4 hours ago
0
राघौगढ़ में निर्माणाधीन होटल से AC की कॉपर गैस पाइप चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; 18 पाइप बरामद

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले के राघौगढ़ थाना पुलिस द्वारा थानांतर्गत निर्माणाधीन होटल एवं मैरिज गार्डन से एसी की कॉपर गैस पाइप लाइन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी हुए कॉपर के 18 गैस पाइप बरामद किए हैं ।

 30 सितंबर 2026 को राघौगढ़ थाने पर फरियादी सुरेन्द्र सिंह राजपूत निवासी राघौगढ़ द्वारा भरसूला चौराहा स्थित अपने निर्माणाधीन होटल एवं मैरिज गार्डन के कमरों में लगे 20 एसी की कॉपर गैस पाइप लाइनों के चोरी होने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । फरियादी की रिपोर्ट पर राघौगढ़ थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 266/26, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।

 चोरी के उक्त प्रकरण में राघौगढ़ थाना पुलिस द्वारा तत्परता से कायवाही करते हुए अज्ञात आरोपी की तलाश एवं पतारसी के सघन प्रयास किए गए । पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए तथा उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया । साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर प्रभावी सूचना संकलन किया गया। इसमें पुलिस की त्वरित एवं समन्वित कार्यवाहियों के परिणामस्वरूप कुछ ही घंटों में उक्त चोरी में आरोपी राजू उर्फ रज्जाक पुत्र बाबू खां उम्र 36 वर्ष निवासी राघौगढ़ जिला गुना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रकरण में चोरी हुए कॉपर के 18 गैस पाइप कीमत करीब 15,000/-रूपये मूल्य के बरामद किए गए है।

राघौगढ़ थाना पुलिस की इस त्वरित एवं सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय जाट के नेतृत्व में सउनि सीताराम धुर्वे, प्रधान आरक्षक राममोहन दुवे, प्रधान आरक्षक हृदेश कुमार, आरक्षक अमित जाट, आरक्षक शुभम रघुवंशी, आरक्षक गोविन्द सहरिया एवं आरक्षक बलभद्र चौहान की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User