ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिवाजी पार्क में प्रदर्शन, नसीरुद्दीन शाह और विशाल ददलानी समेत कई हस्तियां पहुंचीं
मुंबई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अगुवाई CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने की। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में पहुंचे और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी मांगें रखीं।

प्रदर्शन में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और संगीतकार-गायक विशाल ददलानी भी शामिल हुए। अभिनेत्री शबाना आजमी के अलावा निर्देशक विशाल भारद्वाज और सामाजिक कार्यकर्ता तुषार गांधी के भी प्रदर्शन में पहुंचने की खबर है। नसीरुद्दीन शाह ने अभिजीत दीपके से मुलाकात की, जबकि विशाल ददलानी ने भी प्रदर्शन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। कार्यक्रम में चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए। प्रदर्शन के दौरान कई पोस्टर और नारे भी लगाए गए, जिनमें ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई

इस प्रदर्शन को लेकर मुंबई पुलिस ने पहले अनुमति नहीं दी थी। पुलिस ने कानून-व्यवस्था और यातायात समेत अन्य व्यवस्थाओं का हवाला दिया था, जबकि CJP की ओर से प्रदर्शन जारी रखने की बात कही गई थी

CJP ने अपने आंदोलन को आगे भी जारी रखने की बात कही है। संगठन की ओर से चुनाव आयोग में सुधार और SIR प्रक्रिया से जुड़े बदलावों की मांग भी उठाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)