सुकुवां-ढुकुवां बांध में तीन युवकों के शव मिले, नहाने के दौरान डूबने की आशंका
झांसी के बबीना थाना क्षेत्र स्थित सुकुवां-ढुकुवां बांध में मंगलवार सुबह तीन युवकों के शव पानी में उतराते मिले। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों शवों को पानी से बाहर निकलवाया। घटनास्थल के पास एक बाइक और तीनों युवकों के कपड़े भी मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तीनों युवक नहाने के लिए पानी में उतरे होंगे और गहरे पानी में चले जाने के कारण हादसा हुआ। हालांकि, घटना किस समय और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद होगी।
पुलिस ने तीनों युवकों की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आसपास के गांवों और ललितपुर क्षेत्र में भी सूचना भेजी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)