कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सहकारी बैंक की 104वीं वार्षिक सभा, डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने QR कोड सेवा शुरू
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, गुना की वर्ष 2025-26 की 104वीं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरस्तु प्रभाकर, समिति सचिवगण, सदस्यगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक एक सशक्त बैंक है। इसकी पहुंच शहर के अलावा ग्रामीण तक भी काफी है। और हमारा उद्देश्य होना चाहिए किसके ग्राहकों एवं किसानों को इसका विशेष फायदा हो। अब आवश्यकता है कि बैंक के अधिकारियों कर्मचारियों को मॉडर्नाइज करने की। गुना अब एक नेक्स्ट लेवल पर जा रहा है। यह उद्योगों की काफी संभावना है जिसके चलते यहां इंडस्ट्री का माहौल बन रहा है। यहां के किसान विकसित भारत में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। और विकसित भारत की परिसंकल्पना कैसे साकार करेंगे इसके लिए बैंक से अच्छा कोई साधन नहीं हो सकता। आवश्यकता है कैसे हम अपने बैंक को मॉडर्नाइज करते हुए आगे ले जाएं। अपना व्यवसाय बढ़ाइए। जिन्होंने बैंक में अच्छा काम किया है उन्हें में बधाई देता हूं।

वार्षिक साधारण सभा में बैंक से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा सभा की कार्यवाही सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर बैंक द्वारा डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए QR कोड भुगतान प्रणाली का शुभारंभ किया गया।
बैंक अध्यक्ष द्वारा दो समिति सचिवों/सदस्यों को बैंक के प्रथम QR कोड प्रदान कर नई व्यवस्था का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस व्यवस्था से समितियों एवं कृषक सदस्यों को डिजिटल भुगतान की सुविधा प्राप्त होगी तथा लेन-देन में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरस्तु प्रभाकर द्वारा बैंक की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं एवं सदस्य हितैषी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। उन्होंने कृषकों एवं सदस्यों से बैंक की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने तथा सहकारिता को सशक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उपस्थित सदस्यों द्वारा बैंक की डिजिटल पहल एवं सदस्य हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)