अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई, 04 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Thursday, September 24, 2026 - 22:14
Updated: 2 days ago
0
अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई, 04 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को खनिज विभाग एवं पुलिस थाना कोतवाली गुना के संयुक्त दल द्वारा गुना शहर में भ्रमण के दौरान अवैध खनिज परिवहन करते पाए जाने पर 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा फतेहगढ़ क्षेत्र में 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई।

खनिज विभाग टीम ने गुना शहर में भ्रमण के दौरान 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा रेत एवं एमसेंड का अवैध परिवहन किया जाना पाया गया। कार्रवाई करते हुए 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाना कोतवाली तथा 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली को कलेक्टोरेट परिसर में रखवाया गया है। इसी प्रकार फतेहगढ़ क्षेत्र में 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा गिट्टी का अवैध परिवहन पाए जाने पर उसे जब्त कर थाना फतेहगढ़ में रखवाया गया है।

मामले में प्रकरण तैयार कर मध्यप्रदेश गौण खनिज नियमों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। विभाग द्वारा अवैध उत्खनन एवं खनिज के अवैध परिवहन से संबंधित तथ्यों की जांच भी की जा रही है।

उक्त कार्रवाई में प्रभारी खनिज निरीक्षक विजय कुमार चक्रवर्ती सहित खनिज विभाग का अमला उपस्थित रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User