समीक्षा बैठक एवं प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन संपन्न
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक दुबे के निर्देशन में एवं जनपद सीईओ बमौरी की अध्यक्षता में जनपद पंचायत सभागार बमोरी में शासन की विभिन्न योजनाओं एवं 17 सितंबर से 17 अक्तूबर 2026 के मध्य सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत होने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं जनपद स्तरीय समस्त कार्यों पर विस्तार से समीक्षा की। समीक्षा में सीईओ श्री व्यास ने प्रत्येक ग्राम पंचायतो के सचिव और ग्राम रोजगार सहायकों को अपने-अपने टास्क देते हुये समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए!
समीक्षा बैठक के बाद पंचायत दर्पण पोर्टल पर विभिन्न मॉड्यूल विशेषकर दृष्टि पोर्टल पर मास्टर ट्रेनर व जिला समन्वयक जिला पंचायत गुना संदीप मेहरा द्वारा समस्त प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान नींव कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित 20 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों के भी लिए भी प्रशिक्षण का आयोजन पिरामल फाउंडेशन द्वारा किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास, पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों की नेतृत्व क्षमता को विकसित करना रहा।
कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न अधिकारी,विभिन्न सेक्टर प्रभारी,एडीईओ, पीसीओ, इंजिनियर, ब्लॉक समन्वयक एवं उधम सिंह लोधी,नीरज कुमार,आदित्य वर्मा द्वारा प्रतिभागियों को पंचायत स्तर पर प्रभावी योजना, समन्वय, समीक्षा एवं समस्या समाधान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)