सतना में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात; पांच दिन बारिश का अलर्ट

Saturday, August 29, 2026 - 12:59
0
सतना में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात; पांच दिन बारिश का अलर्ट

सतना जिले में शुक्रवार देर रात हुई तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बिरसिंहपुर के कई मोहल्लों में कमर तक पानी पहुंच गया, जबकि कुछ घरों में भी बारिश का पानी घुस गया। वहीं कोटर और नागौद में भी कई जगह जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

लगातार बारिश के कारण जिले के नदी-नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में पानी जमा हो रहा है। शनिवार सुबह बिरसिंहपुर के कई मोहल्लों में हालात ज्यादा खराब नजर आए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ स्थानों पर पानी कमर तक पहुंच गया, जिससे घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। लोगों को आशंका है कि बारिश का दौर जारी रहा तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

बिरसिंहपुर के अलावा कोटर और नागौद क्षेत्र में भी सड़कों और निचले इलाकों में पानी भरने की सूचना है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हुआ है। प्रशासन की ओर से लोगों से नदी-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की जा रही है।

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक सतना जिले में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के अलावा कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

जिले में इस मानसून सीजन में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 28 अगस्त तक मझगवां में 43.8 इंच, सोहावल में 42.5 इंच, रघुराजनगर में 40.2 इंच, बिरसिंहपुर में 39.8 इंच, नागौद में 39.3 इंच, रामपुर में 39.2 इंच, उचेहरा में 29.1 इंच और जसो में 21.3 इंच बारिश दर्ज की गई है।

लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों का बहाव तेज होने और जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन की निगरानी बढ़ा दी गई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और जलभराव वाले रास्तों से गुजरने से बचने की सलाह दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User