गुना में दीपावली पर यातायात व्यवस्था सुधारने एवं पार्किंग के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश
दीपावली के त्यौहारों को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने, अतिक्रमण हटाने और पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई। बैठक में शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गो, यातायात का दबाव कम करने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में हनुमान चौराहे पर फूल विक्रेताओं को पीछे स्थानांतरित करने पर विचार किया गया एवं रेलवे तिराहे पर रेलवे स्टेशन की ओर अस्थाई दुकानदारों को पीछे कर सड़क मार्किंग कराये जाने पर निर्णय लिया गया। इसके बाद सहकारी बैंक के पास सशुल्क पार्किंग बनाने पर चर्चा कर निर्णय लिया गया। इसके बाद जयस्तंभ चौराहे पर दुकानदारों द्वारा किये गये अस्थाई अतिक्रमण को हटाने तथा व्हाइट लाइनिंग के बाद ऑटो पार्किंग को व्यवस्थित करने के निर्देश दिये गये। वहीं भुल्लनपुरा में रेलवे ब्रिज के दोनों ओर से सब्जी एवं अन्य ठेला हटाने के साथ सीसीटीव्ही कैमरा लगाने पर भी चर्चा की गई। इसके साथ यातायात सुगम बनाने के लिए बजरंगगढ़ की ओर से आने वाले चार पहिया वाहनों को बायपास की ओर डायवर्ट करने पर चर्चा हुई, जिससे जयस्तंभ चौराहे पर यातायात बाधित न हो। इसके साथ ही रेलवे ब्रिज पर भारी वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए निर्धारित ऊंचाई पर गर्डर लगाने के संबंध में चर्चा हुई एवं लाहोटी तिराहे पर वन-वे यातायात व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिये गये। वहीं बोहरा मस्जिद के पास कचरा अड्डा को साफ कराने के लिए नगर पालिका को निर्देशित किया गया। एवं सगुन चौराहे से सदर बाजार की ओर वनवे यातायात व्यवस्था लागू करने की बात की गई। इस मार्ग पर केवल दो पहिया वाहन को जाने की अनुमति होगी।
बापू पार्क और उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में होगी पार्किंग
दीपावली के दौरान बाजार आने वाले लोगों को पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बापू पार्क में 5 से 11 नवंबर 2026 तक पार्किंग व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए। इसके लिए बापू पार्क में लगने वाली दुकानों को हटाया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में भी त्योहार के दौरान पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में बैठक में जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन, एसडीएम गुना, डिप्टी कलेक्टर देवांशी शिवहरे एवं सुश्री महिमा चौधरी, सीएमओ गुना शैलेश अवस्थी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)