गुना में टोइंग क्रेन की कार्रवाई के दौरान यातायात प्रधान आरक्षक से अभद्रता और धमकी का आरोप, जनसुनवाई में सीसीटीवी जांच व कार्रवाई की मांग
गुना। यातायात थाना गुना में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजवीर भदौरिया ने आज मंगलवार को जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक, जिला गुना के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर ड्यूटी के दौरान अभद्रता, अश्लील गाली-गलौज, मारपीट के प्रयास, जान से मारने की धमकी एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में उचित वैधानिक कार्रवाई की मांग की।
आवेदन के अनुसार, दिनांक 29 सितंबर 2026 को गुना में जज्जी बस स्टैंड के पास गुप्ता मोटर्स एवं कैपिटल बैटरी के सामने नो-पार्किंग में खड़ी कार पर नियमानुसार टोइंग क्रेन की कार्रवाई के दौरान विवाद हुआ। प्रधान आरक्षक ने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति ने मौके पर पहुंचकर गाली-गलौज की, मारपीट का प्रयास किया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की।
प्रधान आरक्षक ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी थाना कोतवाली गुना में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। मंगलवार को जनसुनवाई में दिए गए आवेदन के माध्यम से उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज सुरक्षित कराकर जांच करने तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उचित वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)