मेरठ में दिग्विजय भाटी मामले पर बढ़ा विरोध, तत्कालीन एसएसपी समेत पुलिसकर्मियों पर मुकदमे की मांग

Monday, August 24, 2026 - 18:23
0
मेरठ में दिग्विजय भाटी मामले पर बढ़ा विरोध, तत्कालीन एसएसपी समेत पुलिसकर्मियों पर मुकदमे की मांग

मेरठ में किसान नेताओं दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव को कथित तौर पर यातनाएं दिए जाने के मामले को लेकर विरोध तेज हो गया है। सोमवार को बहुजन न्याय मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मार्च के बाद विश्वविद्यालय परिसर में ही प्रदर्शनकारियों ने एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मामले से जुड़े आरोपों की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

काला तिलक और काली पट्टी बांधकर निकाला पैदल मार्च

दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेंद्र पहलवान ने अपने समर्थकों के साथ काला तिलक लगाकर और बांह पर काली पट्टी बांधकर पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस उत्पीड़न के आरोपों को लेकर विरोध जताया।

हापुड़ रोड पर बिजली बंबा बाईपास के पास पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया। प्रदर्शनकारियों ने तत्कालीन एसएसपी समेत संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव के साथ कथित यातना के मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User