हल्द्वानी के कॉलेज में ‘भूत’ की अफवाह से मचा हड़कंप, यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं में अफरा-तफरी
हल्द्वानी के बनभूलपुरा स्थित एक निजी इंटर कॉलेज में सोमवार को यूनिट टेस्ट के दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई। एक छात्रा के चीखने-चिल्लाने के बाद कॉलेज में भूत-प्रेत की अफवाह फैल गई, जिससे परीक्षा दे रही छात्राओं में दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक, कक्षा 10वीं और 11वीं की एक-दो छात्राओं ने चक्कर आने और तबीयत खराब होने की शिकायत की। इसी दौरान एक छात्रा के अचानक चीखने से आसपास बैठी छात्राएं घबरा गईं। कुछ छात्राएं डर के कारण रोने लगीं और देखते ही देखते परीक्षा कक्ष में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं को शांत कराया और स्थिति को संभाला। कॉलेज प्रशासन ने भूत-प्रेत की किसी भी बात से इनकार किया और इसे महज अफवाह बताया।
कॉलेज की प्रवक्ता नीलम ने कहा कि कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली थी, लेकिन भूत-प्रेत की बात केवल अफवाह है। स्थिति सामान्य होने के बाद प्रशासन ने कॉलेज में छुट्टी कर दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)