ओडिशा में बाढ़ का कहर, पांच दिन तक ताड़ के पेड़ से चिपका रहा शख्स; ओडीआरएएफ ने बचाई जान

Wednesday, August 19, 2026 - 12:41
0
ओडिशा में बाढ़ का कहर, पांच दिन तक ताड़ के पेड़ से चिपका रहा शख्स; ओडीआरएएफ ने बचाई जान

भद्रक। ओडिशा के भद्रक जिले में बाढ़ के बीच एक व्यक्ति के पांच दिन तक ताड़ के पेड़ से चिपके रहने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पोचारा नदी के तेज बहाव में बहने के बाद सुनंदा बेहरा का कई दिनों तक कोई सुराग नहीं मिला था। मंगलवार को ग्रामीणों ने उन्हें बाढ़ के पानी के बीच एक ताड़ के पेड़ से चिपका हुआ देखा, जिसके बाद ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल यानी ओडीआरएएफ की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।

सुनंदा बेहरा धामनगर प्रखंड के अर्जुनपुर ग्राम पंचायत के बालिपटना गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया गया कि वह पोचारा नदी में बढ़े जलस्तर के कारण तेज बहाव में बह गए थे। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कई दिनों तक उनका कोई पता नहीं चल सका।

मंगलवार को कुछ ग्रामीण नाव से बाजापति खेत इलाके से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर बाढ़ के पानी के बीच एक व्यक्ति पर पड़ी, जो ताड़ के पेड़ से चिपका हुआ था। पास जाकर पहचान हुई तो पता चला कि वह सुनंदा बेहरा ही हैं।

बताया गया कि सुनंदा करीब पांच दिनों तक बिना भोजन के पेड़ को पकड़े रहे। लगातार पानी के बीच रहने और भोजन नहीं मिलने के कारण उनकी हालत बेहद कमजोर हो गई थी। बचाव के दौरान उनके हाथ-पैर कांप रहे थे और वह काफी थके हुए थे।

ग्रामीणों ने तुरंत ओडीआरएएफ की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही बचाव दल बाढ़ के तेज बहाव के बीच मौके पर पहुंचा और सुनंदा को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम ने उन्हें सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया।

इसके बाद सुनंदा बेहरा को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। लगातार पांच दिनों तक बाढ़ के पानी के बीच रहने के कारण उनकी हालत गंभीर बताई गई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और इसे समय पर मिली मदद से संभव हुआ बचाव बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User