राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच अयोध्या लौटे गोपाल राव, रामलला के दर्शन के बाद चंपत राय से मुलाकात

Wednesday, August 19, 2026 - 12:38
0
राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच अयोध्या लौटे गोपाल राव, रामलला के दर्शन के बाद चंपत राय से मुलाकात

अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच गोपाल राव के दोबारा अयोध्या पहुंचने से मंदिर और संघ से जुड़े लोगों के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं। बुधवार को अयोध्या पहुंचे गोपाल राव ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से भी मुलाकात की।

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना सामने आने के बाद गोपाल राव 15 जुलाई को अयोध्या से बाहर चले गए थे। इसके बाद संघ स्तर पर उनके दायित्व और केंद्र में बदलाव किए जाने की चर्चा सामने आई थी। बताया गया कि संघ ने उनका केंद्र अयोध्या से बदल दिया है। ऐसे में करीब एक महीने बाद उनका अयोध्या लौटना और चंपत राय से मुलाकात करना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच के बाद घटनाक्रम में आए बदलावों के बीच गोपाल राव की वापसी को लेकर मंदिर व्यवस्था से जुड़े लोगों के बीच भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट शासन को सौंपे जाने और रिपोर्ट ट्रस्ट को उपलब्ध कराए जाने के बाद मंदिर व्यवस्था से जुड़े कुछ लोगों की भूमिका को लेकर भी चर्चा चल रही है।

इसी वजह से गोपाल राव की अयोध्या वापसी और चंपत राय के साथ उनकी मुलाकात को इस पूरे घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, दोनों के बीच हुई बातचीत का आधिकारिक विवरण सामने नहीं आया है। ऐसे में मुलाकात के उद्देश्य को लेकर लगाए जा रहे कयासों की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

गोपाल राव के दोबारा अयोध्या पहुंचने के बाद अब मंदिर और संघ से जुड़े हलकों में यह चर्चा तेज है कि उनकी आगे की भूमिका क्या होगी और चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद बदली व्यवस्थाओं का उन पर क्या असर पड़ेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User