कनॉट प्लेस में CJP के ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च पर विवाद, प्रदर्शन रोकने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Friday, October 16, 2026 - 12:51
0
कनॉट प्लेस में CJP के ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च पर विवाद, प्रदर्शन रोकने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’ अभियान के तहत युवाओं से बड़ी संख्या में घरों से निकलकर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की। कनॉट प्लेस में प्रस्तावित इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से क्षेत्र में प्रस्तावित जमावड़े से दूर रहने की अपील की है।

कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर को आम जनता के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के लिए उपयुक्त स्थान पर सीमित संख्या में लोगों को अनुमति देने पर विचार किया जा सकता है। हालांकि, CJP के प्रस्तावित मार्च को लेकर प्रशासन और आयोजकों के बीच स्थिति स्पष्ट नहीं है।

इस अभियान के जरिए CJP अपने नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका के समर्थन में प्रदर्शन कर रही है। दोनों नेताओं को जंतर-मंतर पर कथित तौर पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने से जुड़े मामले में हिरासत में लिया गया था। संगठन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी सवाल उठा रहा है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

वहीं, मुंबई पुलिस ने CJP को आजाद मैदान में 16 अक्टूबर को एक दिवसीय प्रदर्शन की अनुमति दी है। यह कार्यक्रम निर्धारित समय और स्थान की शर्तों के तहत आयोजित किया जाना है। दिल्ली में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User