आनंद पर्वत इलाके में किशोर की हत्या: सात घंटे में पुलिस ने सुलझाया केस, दो नाबालिग समेत तीन पकड़े
दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में एक किशोर की चाकू मारकर हत्या के मामले को पुलिस ने महज सात घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में 19 वर्षीय मुख्य आरोपी तुषार को गिरफ्तार किया है, जबकि 17 और 15 साल के दो किशोरों को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
घटना आनंद पर्वत थाना क्षेत्र की नई बस्ती की गली नंबर 16 में हुई, जहां एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा तकनीकी जानकारी और स्थानीय स्तर पर मिली सूचनाओं के आधार पर वारदात में शामिल तीनों आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात घंटे के भीतर मुख्य आरोपी तुषार को गिरफ्तार कर लिया और दोनों किशोरों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के साथ ही मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)