यूपी: बसपा के आंतरिक विवाद के बीच मायावती ने आंबेडकर का किया जिक्र, आकाश आनंद पर साधा निशाना

Sunday, September 20, 2026 - 20:23
0
यूपी: बसपा के आंतरिक विवाद के बीच मायावती ने आंबेडकर का किया जिक्र, आकाश आनंद पर साधा निशाना

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी में जारी आंतरिक विवाद के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के एक पत्र का जिक्र करते हुए अपने रुख को स्पष्ट किया है। मायावती ने कहा कि ‘बहुजन समाज’ ही उनका असली परिवार है और शोषित वर्ग को सत्ता में भागीदारी दिलाना उनका मिशन और संकल्प है।

मायावती ने कहा कि उन्होंने डॉ. आंबेडकर के उस पत्र से प्रेरणा ली, जो उन्होंने अपने बेटे यशवंत बी. आंबेडकर को लिखा था। पत्र में डॉ. आंबेडकर ने बौद्ध भूषण प्रिंटिंग प्रेस को सार्वजनिक संपत्ति बताते हुए उसके कामकाज में अनुचित हस्तक्षेप को लेकर चेतावनी दी थी। मायावती ने इसी उदाहरण का उल्लेख करते हुए कहा कि अपने मिशन और बहुजन समाज के हित में वह अपने करीबी लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगी।

बसपा में चल रहे आंतरिक विवाद के बीच मायावती ने अपने पुराने फैसले में बदलाव करते हुए अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को फिर से पार्टी में जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया है। माना जा रहा है कि उन्हें पार्टी में अहम भूमिका दी जा सकती है।

23 सितंबर को बुलाई बैठक

मायावती ने 23 सितंबर को पार्टी के देशभर के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। बैठक में ईशान आनंद को अहम जिम्मेदारी देने की घोषणा के साथ अगले वर्ष होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा हो सकती है। खास तौर पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन किए जाने की बात कही गई है। मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User