जयपुर में 4 अक्टूबर को होगी भगवान चित्रगुप्त की धर्म संसद, देशभर से जुटेंगे कायस्थ समाज के विद्वान

Friday, August 21, 2026 - 17:13
0
जयपुर में 4 अक्टूबर को होगी भगवान चित्रगुप्त की धर्म संसद, देशभर से जुटेंगे कायस्थ समाज के विद्वान

जयपुर। कायस्थ इंटीग्रेटेड फोरम जयपुर की ओर से 4 अक्टूबर 2026 को भगवान चित्रगुप्त जी की धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन देशभर में अपनी तरह का पहला कार्यक्रम होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्वान भगवान चित्रगुप्त और कायस्थ समाज से जुड़े धार्मिक एवं आध्यात्मिक विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. अनिल लक्ष्मी नारायण कायस्थ ने बताया कि धर्म संसद का आयोजन 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वर्च्यू स्कूल, केसर नगर, हरविलास गार्डन के पास, केसर चौराहा, मुहाना मंडी रोड, मानसरोवर, जयपुर में होगा।

कार्यक्रम में श्री चित्रगुप्त पीठ वृंदावन धाम मथुरा के पीठाधीश्वर डॉ. सच्चिदानंद जी महाराज, चित्रगुप्त महाकाव्य के रचयिता डॉ. मुरली मनोहर श्रीवास्तव, बालाघाट, रणजीत सिन्हा, कटिहार, डॉ. ओम प्रकाश श्रीवास्तव, प्रयागराज, श्री बलदाऊ जी श्रीवास्तव, महामंडलेश्वर चित्रांश श्री किरणानंद जी खरे, आचार्य डॉ. गोविंद नारायण जी और श्री नरेंद्र श्रीवास्तव सहित कई विद्वानों एवं संतों के शामिल होने की सहमति आयोजकों ने बताई है।

आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम में देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले चित्रगुप्त वंशी कायस्थ विद्वान अपने अनुभव और विचार साझा करेंगे। धर्म, अध्यात्म और समाज से जुड़े विषयों पर चर्चा के साथ श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

कायस्थ इंटीग्रेटेड फोरम ने कायस्थ चित्रगुप्त वंशी समाज के लोगों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों ने इसे धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण आयोजन बताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User