शाहाबाद: कार ऑटो की भिड़ंत में एक की मौत, आठ घायल
शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के हरदोई रोड स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी के पास कार और ऑटो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बेकाबू होकर दूसरे ऑटो से जा टकराया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112, शाहाबाद कोतवाली पुलिस और कई एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल रघुवीर को पुलिस अपनी ही गाड़ी से तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रघुवीर पुत्र कृष्ण पाल, निवासी ग्राम पसगामा, थाना बेहटा गोकुल बताया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुर्घटना में उपेंद्र सिंह यादव पुत्र रामपाल सिंह, निवासी ग्राम फिरोजपुर खुर्द चंद्रकाली पत्नी स्वर्गीय रामचंद्र, निवासी ग्राम मडिया, थाना कोतवाली देहात, शिवनारायण यादव पुत्र माधुर सिंह, निवासी ग्राम वहरैया, थाना सुरसा, मगरे लाल पुत्र माखनलाल, निवासी ग्राम दनियापुर, थाना पाली,सोमवती पत्नी विपिन कुमार, थाना पाली आदित्य पांडे पुत्र ब्रजकिशोर, निवासी महुई पुरी, थाना कोतवाली देहात अनामिका पत्नी संदीप मिश्रा, निवासी ग्राम नई बस्ती, थाना पचदेवरा, इंद्र मोहन पुत्र संदीप, निवासी ग्राम नई बस्ती, थाना पचदेवरा, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)