हरदोई में बड़ा हादसा: कुंड में डूब रहे ममेरे भाई को बचाने कूदा ऑटो चालक भी डूबा, दोनों की मौत

Tuesday, September 22, 2026 - 12:33
0
हरदोई में बड़ा हादसा: कुंड में डूब रहे ममेरे भाई को बचाने कूदा ऑटो चालक भी डूबा, दोनों की मौत

हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के हत्याहरण तीर्थ में सोमवार शाम नहाते समय एक बालक गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए कुंड में कूदा उसका ममेरा भाई भी डूब गया। दोनों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में बालक के एक भाई ने भी बचाने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सीतापुर शहर के छोटी लाइन निवासी मोहित त्रिपाठी (20) ऑटो चालक थे। सोमवार को वह अपनी मां अर्चना, मामा मिथलेश, मामा के बेटे रितिक (11), मौसी कालिकी देवी और परिवार की चमेली के साथ हत्याहरण तीर्थ आए थे। शाम करीब पांच बजे रितिक तीर्थस्थल पर बने कुंड में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा।

रितिक को डूबता देख मोहित ने उसे बचाने के लिए कुंड में छलांग लगा दी। लेकिन गहरे पानी में जाने के कारण मोहित भी डूबने लगा। दोनों को डूबता देख रितिक के भाई ने भी उन्हें बचाने का प्रयास किया। वह भी गहरे पानी में जाने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हत्याहरण निवासी विनोद द्विवेदी अन्य लोगों के साथ रस्सी और बांस लेकर मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद रितिक और मोहित को कुंड से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से सीएचसी कोथावां भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाल अरुण सिंह ने बताया कि नहाते समय डूबने से रितिक की मौत हुई, जबकि उसे बचाने के प्रयास में मोहित की जान चली गई। परिजनों के आने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User