दिल्ली हाईकोर्ट को मिले सात नए जज, मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई शपथ; संख्या बढ़कर 50 हुई

Monday, September 21, 2026 - 13:00
0
दिल्ली हाईकोर्ट को मिले सात नए जज, मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई शपथ; संख्या बढ़कर 50 हुई

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट में सात न्यायिक अधिकारियों ने मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय के समक्ष पद और गोपनीयता की शपथ ली। इनमें दो न्यायाधीश और पांच अतिरिक्त न्यायाधीश शामिल हैं। इन नियुक्तियों के बाद हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है।

हाईकोर्ट परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में निवेदिता अनिल शर्मा और निशा सहाय सक्सेना ने न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। वहीं संजय शर्मा, भारत पराशर, अदिति चौधरी, दिनेश भट्ट और अरुण भारद्वाज ने अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ ग्रहण की।

समारोह में हाईकोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश भी मौजूद रहे। सात नए न्यायिक अधिकारियों के शामिल होने से हाईकोर्ट की न्यायिक क्षमता बढ़ने की उम्मीद है। इससे लंबित मामलों के निपटारे में भी तेजी आने की संभावना है।

शपथ ग्रहण न्यायिक नियुक्ति की औपचारिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस दौरान नवनियुक्त न्यायाधीश संविधान के प्रति निष्ठा और अपने पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की शपथ लेते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User