नेपाल बाढ़ पर खरगे का पीएम मोदी को पत्र: बोले- हमें अपने पड़ोसियों के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए

Saturday, August 29, 2026 - 13:21
0
नेपाल बाढ़ पर खरगे का पीएम मोदी को पत्र: बोले- हमें अपने पड़ोसियों के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए

नई दिल्ली। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर चिंता जताई है। उन्होंने केंद्र सरकार से नेपाल को हरसंभव मानवीय और आपदा राहत सहायता देने के साथ ही वहां फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए बचाव अभियान तेज करने की मांग की है।

प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में खरगे ने कहा कि नेपाल में बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि हजारों लोग भोजन, दवा, आश्रय और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए परेशान हैं। खरगे ने केंद्र से नेपाल सरकार के साथ समन्वय कर प्रभावित लोगों तक पर्याप्त राहत पहुंचाने का आग्रह किया।

खरगे ने नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर भी चिंता जताई। विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि करीब 320 भारतीय नागरिक अभी भी संपर्क में नहीं हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से संबंधित अधिकारियों को बचाव और निकासी अभियान तेज करने के निर्देश देने तथा प्रभावित भारतीयों की जल्द और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील की।

गृह मंत्री अमित शाह को लिखे अलग पत्र में खरगे ने कहा कि नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा से लोगों के घरों और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के लोगों के बीच गहरे और स्थायी संबंध हैं और ऐसे मुश्किल समय में भारत को अपने पड़ोसी देश के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए।

खरगे ने सरकार से नेपाल को तत्काल और व्यापक मानवीय सहायता देने के साथ जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल यानी एनडीआरएफ की टीमों को भी नेपाल सरकार के साथ समन्वय में तैनात करने पर विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ का अनुभव और विशेषज्ञता राहत, बचाव और निकासी अभियान में महत्वपूर्ण मददगार साबित हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User