दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई, अभिजीत दीपके को प्रदर्शन न करने का नोटिस

Friday, October 16, 2026 - 18:40
0
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई, अभिजीत दीपके को प्रदर्शन न करने का नोटिस

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले दिल्ली पुलिस ने पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके को नोटिस जारी कर प्रदर्शन नहीं करने की हिदायत दी है। यह मार्च कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में आयोजित किया जाना प्रस्तावित था।

जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की एक टीम उस स्थान पर पहुंची, जहां अभिजीत दीपके ठहरे हुए हैं। पुलिस ने उन्हें प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर नोटिस दिया। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी है और वहां निषेधाज्ञा लागू है।

CJP ने ‘लहरा दो तिरंगा’ अभियान के तहत युवाओं से बड़ी संख्या में जुटने और राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की थी। पार्टी इस कार्यक्रम के जरिए अपने जेल में बंद नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास के समर्थन में भी आवाज उठा रही है। संगठन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी विरोध जता रहा है।

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद अब प्रस्तावित मार्च को लेकर स्थिति पर नजर बनी हुई है। प्रशासन की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखना है, जबकि CJP ने शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा फहराने की बात कही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User