लाल किला ब्लास्ट केस: एनआईए की चार्जशीट पर कोर्ट का संज्ञान, 14 आरोपी बनाए गए
नई दिल्ली। लाल किला ब्लास्ट मामले में विशेष एनआईए अदालत ने शनिवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया है। नवंबर 2025 में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट से जुड़े इस मामले में एनआईए ने कुल 14 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
एनआईए ने पहले 12 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। इसके बाद दो अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र पेश किया गया। अदालत ने दोनों चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए मामले में आगे की न्यायिक प्रक्रिया शुरू करने का रास्ता साफ कर दिया है।
मामले के आरोपियों में उमर उन नबी भी शामिल है, जिसकी विस्फोट में ही मौत हो गई थी। वहीं, एक अन्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है और जांच एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हैं।
अदालत द्वारा चार्जशीट पर संज्ञान लिया जाना मामले की जांच के बाद अगली कानूनी प्रक्रिया की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मामले की अगली सुनवाई 9 सितंबर को निर्धारित की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)