एसआईआर विवाद पर संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, बोले— न्याय की आखिरी उम्मीद अदालत

Friday, October 16, 2026 - 12:53
0
एसआईआर विवाद पर संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, बोले— न्याय की आखिरी उम्मीद अदालत

मुंबई। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चल रहे विवाद के बीच शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ही न्याय की आखिरी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यदि अदालत को लगता है कि उनसे कोई गलती हुई है, तो वह माफी मांगने के लिए तैयार हैं।

राउत ने कहा कि जब चुनाव आयोग, राज्यपाल या अन्य संस्थाओं से न्याय नहीं मिलता, तब लोग सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य न्याय हासिल करना है और उन्हें शीर्ष अदालत की संवैधानिक भूमिका पर भरोसा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अदालत को उनके किसी बयान या आचरण पर आपत्ति है, तो उन्हें माफी मांगने में कोई हिचक नहीं है।

यह बयान ऐसे समय आया है, जब एसआईआर प्रक्रिया और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को चुनौती देने वाली विपक्षी नेताओं की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। विपक्ष ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए हैं।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य न्यायाधीश पर संजय राउत की टिप्पणियों को लेकर उनसे उनके आचरण पर स्पष्टीकरण मांगा था। अदालत ने उनकी याचिका पर विचार करने की अनुमति फिलहाल इस शर्त के साथ दी कि वह अपने आचरण के संबंध में जवाब देंगे। राउत ने दोहराया कि उनकी प्राथमिकता न्याय पाना और संविधान तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User