राहुल गांधी के धरने पर जेपी नड्डा का हमला, बोले- ‘फुटेज खाने की भूख’, सुप्रीम कोर्ट की जांच के बीच प्रदर्शन पर उठाए सवाल
केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संसद मार्ग पुलिस थाने के बाहर राहुल गांधी के धरने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी के प्रदर्शन को “कैमरा केंद्रित ड्रामा” बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक हताशा में इस तरह के प्रदर्शन कर रही है।
नड्डा ने कहा कि 20 जुलाई की घटना का सुप्रीम कोर्ट पहले ही संज्ञान ले चुका है और मामले की जांच के लिए पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है। ऐसे में उन्होंने सवाल उठाया कि जब देश की सर्वोच्च अदालत मामले की जांच कर रही है, तो राहुल गांधी पुलिस थाने के बाहर धरना देकर क्या साबित करना चाहते हैं।
नड्डा ने राहुल गांधी को “कैमराजीवी” बताते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन छात्रों के न्याय के लिए नहीं, बल्कि मीडिया का ध्यान खींचने के लिए किया गया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या विपक्ष के नेता को देश की न्यायपालिका पर भरोसा नहीं है।
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस प्रदर्शन के जरिए जनता का ध्यान दूसरे मुद्दों से हटाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जब मामला न्यायिक जांच के अधीन है, तब कैमरों के सामने धरना देने का कोई औचित्य नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)