हिमाचल में मानसून से दुश्वारियां जारी, छह जिलों में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश से लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। भूस्खलन के कारण राज्य में 50 से अधिक सड़कें और करीब 250 जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई हैं। राजधानी शिमला में भी शनिवार सुबह तेज बारिश हुई।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के छह जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में अगले करीब एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।
इस मानसून सीजन में 30 जून से 14 अगस्त तक प्राकृतिक आपदाओं के कारण प्रदेश में 181 लोगों की मौत हुई है, जबकि 283 लोग घायल हुए हैं। इस दौरान 31 पक्के और 51 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं, 302 कच्चे-पक्के मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।
बारिश और आपदा से 14 दुकानों और 258 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। इस अवधि में 210 पालतू पशुओं की मौत की सूचना है। प्रदेश में मानसून से अब तक हुए नुकसान का अनुमानित आंकड़ा 95,574.59 लाख रुपये तक पहुंच गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)