जनविश्वास अभियान के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद
आज ग्राम तेलीगांव में आयोजित जनविश्वास अभियान में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती प्रियंका पेची सम्मिलित हुईं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुना तथा शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कार्यक्रम में हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

विधायक श्रीमती प्रियंका पेची जी ने मंच से उपस्थित सभी लोगों को मद्य निषेध की शपथ दिलाई। साथ ही मद्य निषेध सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में जनजागरूकता एवं प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया।

नशामुक्त समाज, स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज के संकल्प के साथ आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी सहभागी बने।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष अंकित शर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रकाश बाई, जिला कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, मंडल महामंत्री संतोष मीना, रणधीर सिंह लोधी,बाबूलाल मीना, सीताराम गुर्जर, पहलवान मीना, सुनील मीना सहित प्रशासनिक अधिकारीगण, ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)