नाला पार करते समय बहा युवक, दो दिन बाद मकरावदा के पास मिला शव; मातम में बदला परिवार
जिले के म्याना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हनुमतपुरा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। 11 अगस्त को घर से मवेशी चराने निकला 20 वर्षीय युवक कल्ला धाकड़ नाले के तेज बहाव में बह गया। दो दिनों की कड़ी मशक्कत और तलाश के बाद युवक का शव कैंट थाना क्षेत्र के मकरावदा (मैग्मा) के पास नदी में तैरता हुआ बरामद हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक कल्ला धाकड़ रविवार को अपने मवेशियों को चराने के लिए निकला था। शाम को वापस लौटते समय रास्ते में पड़े उफान मारते नाले को पार करते वक्त वह अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। जब युवक देर रात तक घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। 12 अगस्त को दिनभर परिजन और ग्रामीण संभावित स्थानों पर उसे ढूंढते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद कैंट थाना क्षेत्र के मकरावदा के पास नदी में एक युवक का शव तैरता हुआ देखा गया, जिसकी पहचान कल्ला धाकड़ के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकलवाया। गुरुवार को जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए शोकाकुल परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)