सडक़ या जलमग्न नाला? सोयाबीन फैक्ट्री मार्ग पर बने जानलेवा गड्ढे, राहगीर परेशान
शहर के कुशमौदा पुलिस चौकी से बनी सोयाबीन फैक्ट्री की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाली के आंसू बहा रहा है। क्षेत्र में हुई हालिया बारिश के बाद पूरी सडक़ पर जगह-जगह बड़े-बड़े और गहरे गड्ढे हो गए हैं। स्थिति यह है कि इन गड्ढों में लबालब पानी भरा होने के कारण चालकों को सडक़ की गहराई का अंदाजा ही नहीं हो पाता, जिससे आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
इस व्यस्त मार्ग से रोजाना सैकड़ों राहगीर, स्थानीय निवासी और भारी वाहन गुजरते हैं। सडक़ पर जलभराव और कीचड़ के कारण दोपहिया वाहन चालकों का निकलना बेहद जोखिम भरा हो गया है। कई बार वाहन इन गहरे गड्ढों में फंसकर अनियंत्रित हो जाते हैं। क्षेत्रीय नागरिकों और वाहन चालकों का कहना है कि प्रशासन और संबंधित विभाग को कई बार इस जर्जर सडक़ की स्थिति से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक गड्ढे भरने या जल निकासी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। आए दिन हो रही परेशानियों से आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका व जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर तत्काल गिट्टी-मुरम डलवाकर गड्ढों को भरा जाए और स्थायी सडक़ निर्माण कराया जाए, ताकि किसी बड़ी जनहानि को रोका जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)