फतेहपुर में तेज धमाका: आधे घंटे तक छाई रही धुंध, आसपास के 11 मकानों में आईं दरारें; मलबे में दबकर चार की मौत
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र के कस्बे में सोमवार शाम फल कारोबारी के घर में अचानक तेज धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक पूरे इलाके में धुंध छाई रही।
धमाके के कारण मकान की ऊपरी दो मंजिलों की छत ढह गई और मलबा नीचे आ गिरा। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
धमाके का असर आसपास के मकानों पर भी पड़ा। तेज विस्फोट के कारण आसपास स्थित 11 मकानों में दरारें आ गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)