हिसार पुलिस का नशा मुक्ति अभियान: गांव-गांव पहुंचकर नशा पीड़ितों को मिल रहा उपचार
हिसार(आरएनआई) जहां एक ओर हिसार पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए संवेदनशील और मानवीय प्रयास भी निरंतर जारी हैं। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संचालित नशा मुक्ति टीम हिसार ने आज थाना आजाद नगर क्षेत्र के गांव गावड़ एवं गांव चौधरीवास में जन-जागरूकता एवं पुनर्वास अभियान चलाकर लोगों को नशे के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया।
अभियान के दौरान टीम ने दोनों गांवों के सरपंचों, गणमान्य नागरिकों, नशा पीड़ितों तथा उनके परिजनों से सीधा संवाद किया। लोगों से नशा तस्करों की गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली गई तथा उन्हें विश्वास दिलाया गया कि पुलिस न केवल तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी, बल्कि नशा छोड़ने के इच्छुक प्रत्येक व्यक्ति को उपचार और परामर्श भी उपलब्ध कराएगी।
टीम ने ग्रामीणों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जागरूक किया तथा युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं रोजगार की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया।
अभियान की प्रमुख उपलब्धियां
• 01 नए नशा पीड़ित की पहचान की गई।
• 05 नशा पीड़ितों को पहली बार नागरिक अस्पताल हिसार से एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं।
• 05 नशा पीड़ितों के घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाइयां पहुंचाई गईं।
• 03 नशा पीड़ितों को दूसरी बार सरकारी अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र से दवाई दिलवाई गई।
• कुल 13 नशा पीड़ितों को घर-घर जाकर दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं, आवश्यक ब्लड टेस्ट, काउंसलिंग तथा चिकित्सकीय परामर्श दिलवाया गया।
• 01 नशा पीड़ित पुलिस टीम की प्रेरणा से स्वयं आगे आकर नागरिक अस्पताल हिसार के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हुआ।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल कानून लागू करने की नहीं, बल्कि जीवन बचाने की भी लड़ाई है। हिसार पुलिस का उद्देश्य नशा तस्करों पर कठोर प्रहार करने के साथ-साथ नशा पीड़ितों को उपचार, परामर्श और सामाजिक सहयोग देकर उन्हें सम्मानपूर्वक नया जीवन देना है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि उनके गांव या आसपास कोई युवक नशे की चपेट में है या कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा है, तो इसकी सूच
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)