सीएम योगी की बायोपिक की सुस्त शुरुआत, ओपनिंग डे पर कमाई सिर्फ 19 लाख
सीएम योगी की बायोपिक की सुस्त शुरुआत, ओपनिंग डे पर कमाई सिर्फ 19 लाख
नई दिल्ली (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रविंद्र गौतम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनंत जोशी सीएम योगी के किरदार में हैं।
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 19 लाख रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट 15 करोड़ रुपये है, लिहाजा शुरुआती कमाई बहुत ही सीमित मानी जा रही है। हालांकि मेकर्स को वीकेंड में कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है।
फिल्म की कहानी सीएम योगी के जीवन पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने पूर्वांचल के संघर्षों और कॉलेज की राजनीति से गुजरते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने का सफर तय किया।
स्टारकास्ट में अनंत जोशी के अलावा दिनेश लाल यादव, परेश रावल, अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा विक्रांत सिंह और सरवर आहूजा शामिल हैं। फिल्म शांतनु गुप्ता की किताब ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ पर आधारित है। म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर मीत ब्रदर्स ने तैयार किया है।
विश्लेषकों का कहना है कि ओपनिंग डे का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और अगर वीकेंड में फिल्म का कलेक्शन बढ़ता नहीं है, तो निर्माताओं के लिए निराशा हो सकती है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



