नेतन्याहू ने शहबाज शरीफ के युद्धविराम दावे को किया खारिज, कहा – लेबनान पर लागू नहीं
पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों के बीच अमेरिका ने ईरान के खिलाफ हमलों को दो सप्ताह के लिए स्थगित करने और बातचीत की राह खोलने का एलान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले का समर्थन इस्राइल ने भी किया है।
हालांकि, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा किए गए दावे को इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खारिज कर दिया। शहबाज ने कहा था कि अमेरिका द्वारा घोषित युद्धविराम लेबनान पर भी लागू होगा, लेकिन नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि यह युद्धविराम केवल ईरान पर केंद्रित है और लेबनान पर लागू नहीं होगा।
नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका और इस्राइल, साथ ही क्षेत्रीय सहयोगी, आगामी वार्ता में साझा किए गए लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस्राइल अमेरिका के प्रयासों का समर्थन करता है, ताकि ईरान अब अमेरिका, इस्राइल, उसके अरब पड़ोसी देशों और वैश्विक समुदाय के लिए परमाणु, मिसाइल और आतंकवाद का खतरा न बने।
इस्राइली पीएम ने जोर देकर कहा कि युद्धविराम तभी प्रभावी होगा जब ईरान तुरंत होर्मुज जलडमरूमध्य खोल दे और सभी हमले बंद कर दिए जाएँ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)