यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई, जेलेंस्की ने जताया भारत का आभार
यूक्रेन के 35वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यूक्रेन की जनता को बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू के संदेश के जवाब में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने भारत और राष्ट्रपति का आभार जताते हुए शांति की दिशा में वैश्विक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
जेलेंस्की ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि उन्हें भारत की राष्ट्रपति की ओर से यूक्रेन के लोगों के लिए बधाई संदेश मिला, जिससे वह खुश हैं। उन्होंने शांति की शुभकामनाओं के लिए राष्ट्रपति मुर्मू और भारत को धन्यवाद दिया।
रूस के साथ युद्ध का जिक्र करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध का सम्मानजनक अंत लाखों यूक्रेनवासियों का सबसे बड़ा सपना है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन अपनी स्वतंत्रता की बहाली की 35वीं वर्षगांठ मना रहा है और ऐसे समय में पूरी दुनिया का मिलकर शांति का रास्ता तैयार करने में योगदान देना महत्वपूर्ण है।
भारत के साथ संवाद जारी रखने की जताई प्रतिबद्धता
जेलेंस्की ने भारत के साथ संबंधों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन भारत के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी संवाद को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
राष्ट्रपति मुर्मू की ओर से भेजे गए बधाई संदेश और जेलेंस्की की प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है जब यूक्रेन रूस के साथ जारी युद्ध के बीच अपनी स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ मना रहा है। दोनों देशों के बीच संवाद और शांति से जुड़े मुद्दों पर भारत की भूमिका भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)