आज का दिन गुना के लिए ऐतिहासिक: केंद्रीय मंत्री सिंधिया

ग्वालियर-गुना-बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन के गुना आगमन पर भव्‍य स्‍वागत

Friday, June 27, 2025 - 19:41
Updated: 1 year ago
0
आज का दिन गुना के लिए ऐतिहासिक: केंद्रीय मंत्री सिंधिया

गुना (आरएनआई) गुना के लिये आज ऐतिहासिक दिन है। गुना को दक्षिण से जोड़ने के लिये नई रेल सुविधा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वीकृत की है। इसके प्रारंभ होने से ग्वालियर-चंबल संभाग के हजारों लोगों को अब सीधे बैंगलोर पहुँचने के लिये किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उक्त आशय के विचार आज केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा ग्वालियर-गुना-बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन के गुना आगमन पर व्यक्त किये।

केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर से प्रारंभ हुई नई रेल सुविधा से न केवल ग्वालियर बल्कि शिवपुरी, गुना, अशोकनगर के लगभग 40 लाख नागरिकों को सुविधा उपलब्ध होगी। ग्वालियर से सीधे बेंगलुरु के लिए शुरू हुई ग्वालियर-गुना-बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन पहली रेल सेवा है। इस ट्रेन की शुरुआत से ग्वालियर-चंबल के युवाओं और नौकरीपेशा लोगों को अपने उद्योग-धंधे और व्यवसाय से सीधे जुड़ने का अवसर प्राप्त होगे। उन्होंने कहा कि मेरे विशेष आग्रह पर यह अनोखी सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

आज इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गोविन्‍द सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास से ग्वालियर-चंबल अंचल में रोजगार, उद्योग और शिक्षा के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।  आज जो गुना क्षेत्र को बेंगलुरू से जोड़ने की सौगात मिली है, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी एवं मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ह्दय से आभार।

आज इस अवसर पर गुना रेलवे स्‍टेशन पर केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया एवं प्रभारी मंत्री श्री राजपूत का ढोल-नगाडों एवं पुष्‍प वर्षा के साथ नागरिकों द्वारा आत्‍मीय स्‍वागत किया गया। आज इस दौरान केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया द्वारा ट्रेन को टॉर्च के माध्‍यम से ग्रीन सिग्‍नल दिखाकर अशोकनगर के लिये रवाना किया। कार्यक्रम के आरंभ में विधायक गुना पन्‍नालाल शाक्‍य एवं भाजपा जिलाध्‍यक्ष द्वारा भी अपने-अपने विचार व्‍यक्‍त किये।

आज इस अवसर पर विधायक गुना पन्‍नालाल शाक्‍य, भाजपा जिलाध्‍यक्ष, जिला पंचायत अध्‍यक्ष अरविन्‍द्र धाकड़, पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव, पूर्व विधायक राजेन्‍द्र सिंह सलूजा, नगरपालिका अध्‍यक्ष श्रीमति सविता गुप्‍ता, उपाध्‍यक्ष  धरम सोनी  सहित अन्‍य जनप्रतिनिधगण तथा कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल, पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी, अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, एसडीएम गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डे, तहसीलदार, सहित नागरिकगण उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User