आकाशवाणी गुना केंद्र में मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंती

Tuesday, April 14, 2026 - 20:54
Updated: 6 months ago
0
आकाशवाणी गुना केंद्र में मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंती

गुना (आरएनआई) भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज आकाशवाणी गुना केंद्र में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। 

कार्यक्रम में सहायक निदेशक (कार्यक्रम), आकाशवाणी गुना राजकुमार कौशल ने बाबा साहब के जीवन एवं उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में समानता, न्याय और शिक्षा के अधिकार को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User