राघौगढ में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती का आयोजन

Tuesday, April 14, 2026 - 20:55
Updated: 4 months ago
0
राघौगढ में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती का आयोजन

गुना (आरएनआई) आज अनुभाग राघौगढ़ अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राघौगढ़ में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा एवं सम्मान के साथ आयोजित की गई। 

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अमित सोनी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत राघोगढ़ गौरी शंकर राजपूत द्वारा की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर जी के जीवन, उनके संघर्ष एवं भारतीय संविधान निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में समानता, न्याय एवं शिक्षा के महत्व को अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ दी गईं।

कार्यक्रम में क्षेत्र संयोजक मुकेश शर्मा, पंचायत निरीक्षक रामेश्वर सिंह मीना, आईटीआई प्राचार्य पाराशर, बीईओ अरविंद तिवारी एवं एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User