सड़क चौड़ीकरण के दौरान विशेष अतिक्रमण को छोड़ा गया, चर्चाएं जोरो पर
गुना (आरएनआई) ईंटों से निर्मित मकान के इस अतिक्रमण पर जो लाल निशान लगाया गया है ये भी गुना की बूढ़े बालाजी टेकरी रोड पर स्थित है। अतिक्रमण हटाने के दौरान इसके आसपास का अतिक्रमण हटा दिया गया लेकिन इसे छोड़ दिया गया। इस क्षेत्र के लोगों का दावा है कि ऐसे दो मकानों को छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों ने जब इस अतिक्रमण को दी गई छूट पर आपत्ति जताई तो उनकी बात किसी ने नहीं सुनी।
दावा किया जा रहा है कि ये समुदाय विशेष के लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण हैं। इसलिए इन्हें छोड़ दिया गया। जब नाप तौल कर सड़क के अतिक्रमण चिन्हित किए गए थे तब 10 मार्च को लाल रंग का चिन्ह इन पर भी लगाया गया था। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस पर बुलडोजर नहीं चला तो हमने बिना भेदभाव कार्यवाही कराने का प्रयास किया। लेकिन हमें ही काम में बाधा पैदा करने का आरोप लगाकर पुलिस वाले हमको पकड़ के ले जाने लगे।
लेकिन किसी की हिम्मत उस अतिक्रमण को हटाने की नहीं हुई। लोगों का कहना है कि उन्होंने नेताओं को भी सभी के अतिक्रमण समान नीति से हटवाने की मांग की। एक भी नेता ने ध्यान नहीं दिया। लोगों का ये भी कहना है यदि धार्मिक आधार पर छूट दी गई है तो फिर बेहतर होता कि हम भी उसी धर्म के होते, हमारा अतिक्रमण भी बच जाता।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)