गुना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, जामनेर से लापता 15 वर्षीय बालिका 48 घंटे में सुरक्षित दस्तयाब; परिजनों से मिलाया

Saturday, October 10, 2026 - 22:23
Updated: 3 days ago
0
गुना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, जामनेर से लापता 15 वर्षीय बालिका 48 घंटे में सुरक्षित दस्तयाब; परिजनों से मिलाया

पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिग बालक-बालिकाओं के अपहरण एवं गुमशुदगी से संबंधित प्रकरणो में उनकी शीघ्र दस्‍तयाबी हेतु निरंतर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं। जामनेर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा तथा उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका के लापता होने के मामले में अपहृता को मात्र 48 घंटे के भीतर ही सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों से मिला दिया है।

               उल्‍लेखनीय है कि 07 अक्टूबर 2026 को जामनेर थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय एक नाबालिग बालिका के लापता होने पर बालिका के पिता द्वारा उसी दिन जामनेर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 212/26 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश शुरू की गई ।                                   

               नाबालिग बालिका के लापता होने की घटना को पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए जामनेर थाना पुलिस ने बालिका की तलाश हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए विभिन्न तकनीकी संसाधनों एवं साइबर विश्लेषण की सहायता से बालिका की सभी संभावित स्थानों पर सतत खोजबीन की गई । जिसके परिणामस्वरूप गत दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को बालिका के संबंध में जानकारी मिलने पर जामनेर थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए मात्र 48 घंटे के भीतर अपहृत बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया । दस्तयाबी के उपरांत आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया । बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा श्रीमती डॉ. नीरू शर्मा एवं समिति सदस्यों द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूर्ण किए जाने के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया ।

               जामनेर थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा, उपनिरीक्षक जगदीश जाटव, प्रधान आरक्षक गिरजेश मीना, प्रधान आरक्षक राहुल भदौरिया, आरक्षक गजेन्द्र सिंह गुर्जर, आरक्षक शिवकुमार निगम एवं पुलिस लाईन से महिला आरक्षक राजकुमारी रघुवंशी की विशेष भूमिका रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User