श्रीराम मंदिर चंदा गबन के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग, संत समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर से संबंधित कथित चंदा गबन और चंदा चोरी के आरोपों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर संत समाज की ओर से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने यह ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नाम सौंपने के लिए कलेक्टर को दिया।
संत समाज ने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि मामले की वास्तविकता सामने आ सके और सत्य देश के सामने लाया जा सके। साथ ही, जांच में यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि श्रीराम मंदिर से जुड़ा विषय करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से संबंधित है, इसलिए पूरे मामले की पारदर्शी जांच बेहद आवश्यक है। संत समाज ने स्पष्ट किया कि वह धर्म और सत्य की आवाज को मजबूती से उठाता रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)