CM शुभेंदु अधिकारी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम के चलते फुटबॉल मैदान में उतारा गया चॉपर
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के हेलिकॉप्टर की मंगलवार को खराब मौसम के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। मुख्यमंत्री पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशपुर जा रहे थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर कोलाघाट थर्मल पावर प्लांट के पास कोलाघाट बलाका मंच के फुटबॉल मैदान में उतारा गया।
मुख्यमंत्री ने कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से हेलिकॉप्टर से उड़ान भरी थी। उन्हें केशपुर में स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस की पुण्यतिथि से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होना था। बाद में हेलिकॉप्टर कोलाघाट से वापस कोलकाता के लिए रवाना किया गया।
केशपुर के बाद बांकुरा जाने का था कार्यक्रम
केशपुर में कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री का बांकुरा जाने का कार्यक्रम था। वहां वह वेस्टर्न रीजन डेवलपमेंट बोर्ड के तहत आने वाले सात जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले थे।
बैठक में क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों और बोर्ड के कामकाज की समीक्षा की जानी थी। पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर बोर्ड की अनदेखी करने और लंबे समय तक इसके लिए पर्याप्त फंड नहीं देने का आरोप लगाया गया था।
नई सरकार ने बजट में बोर्ड के लिए फंड आवंटित किया है। मंगलवार की बैठक में क्षेत्र के विकास की आगे की रूपरेखा पर चर्चा होने की संभावना थी। बांकुरा में मुख्यमंत्री स्थानीय भाजपा विधायक नीलाद्री शेखर दाना के पारिवारिक कार्यक्रम में भी शामिल होने वाले थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)