वाराणसी में लव मैरिज के बाद पत्नी की हत्या, सूटकेस में शव छिपाकर फरार पति गिरफ्तार

Tuesday, August 11, 2026 - 19:48
0
वाराणसी में लव मैरिज के बाद पत्नी की हत्या, सूटकेस में शव छिपाकर फरार पति गिरफ्तार

वाराणसी में यूपी एसटीएफ ने दादरा एवं नगर हवेली के सिलवासा में पत्नी की हत्या कर शव सूटकेस में छिपाने के आरोपित पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी हत्या के बाद अपनी पहचान छिपाकर वाराणसी में मजदूरी कर रहा था।

एसटीएफ की वाराणसी फील्ड इकाई और सिलवासा पुलिस की संयुक्त टीम ने ऋषभ कुमार सिंह को मंडुवाडीह के चांदपुर स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट से गिरफ्तार किया। वह बिहार के नवादा जिले का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, ऋषभ ने गांव की रहने वाली छोटी उपाध्याय से प्रेम विवाह किया था।

बताया गया कि दोनों के परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे। शादी के बाद ऋषभ सिलवासा में एक निजी कंपनी में काम करता था और पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता था। पत्नी छोटी उस पर ससुराल ले जाने का दबाव बनाती थी, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

आरोप है कि इसी विवाद के बीच ऋषभ ने पत्नी की हत्या कर शव को सूटकेस में छिपा दिया और वहां से फरार हो गया। इसके बाद वह वाराणसी में नाम और पहचान बदलकर रहने लगा और मजदूरी करने लगा।

सिलवासा पुलिस ने आरोपी को वाराणसी की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उसे सिलवासा ले जाकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User