पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का लगाया पौधा एक दिन बाद ही टूटा, वृंदावन में बंदरों ने पहुंचाया नुकसान

Tuesday, August 11, 2026 - 17:41
0
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का लगाया पौधा एक दिन बाद ही टूटा, वृंदावन में बंदरों ने पहुंचाया नुकसान

वृंदावन। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को अपने तीन दिवसीय वृंदावन प्रवास के अंतिम दिन ज्ञानगुदड़ी स्थित वैजयंती आश्रम में आयोजित गोपी-उद्धव संवाद कार्यक्रम स्थल पर अशोक का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बचाने का संदेश दिया था। हालांकि, पौधारोपण के महज एक दिन बाद सोमवार को यह पौधा टूटा हुआ मिला।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व राष्ट्रपति ने पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया था। उनके जाने के बाद पौधे की सुरक्षा पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया। सोमवार सुबह जब क्षेत्रवासियों की नजर पौधे पर पड़ी तो वह टूटा हुआ मिला। स्थानीय लोगों के मुताबिक बंदरों ने पौधे को नुकसान पहुंचाया।

आयोजकों की ओर से पौधे को बचाने के लिए सुरक्षा की उचित व्यवस्था नहीं की गई थी। यदि पौधे के चारों ओर मजबूत ट्री-गार्ड लगाया गया होता तो संभवतः उसे नुकसान से बचाया जा सकता था। बताया गया कि पौधे के चारों ओर जाल लगाया गया था, लेकिन उसके गिर जाने से पौधे को भी नुकसान पहुंच गया।

घटना ने पौधारोपण अभियानों के बाद पौधों की देखभाल और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हर साल मानसून के दौरान देशभर में बड़ी संख्या में पौधे लगाए जाते हैं और उनकी तस्वीरें भी सामने आती हैं, लेकिन लगाए गए पौधों में से कितने पेड़ बन पाते हैं, इसका सही आंकड़ा अक्सर सामने नहीं आता। पूर्व राष्ट्रपति द्वारा लगाया गया पौधा भी महज 24 घंटे में टूट जाने से पौधों की सुरक्षा और संरक्षण की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User