सासनी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ, 132 स्कूली बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली

Monday, August 10, 2026 - 17:52
Updated: 2 days ago
0
सासनी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ, 132 स्कूली बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली

हाथरस , सासनी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ; बच्चों को दी गई एल्बेंडाजोल की गोलीसासनी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय, हाथरस के निर्देशानुसार आज सासनी ब्लॉक के मॉडल प्राथमिक विद्यालय रूहेरी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने फीता काटकर की।इस अवसर पर डॉ. राजीव गुप्ता (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/आर.सी.एच. हाथरस) ने बताया कि राज्य स्तर से जिले के 7,76,521 बच्चों को इस अभियान के तहत कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के अंतर्गत सभी सरकारी, गैर-सरकारी, अर्धसरकारी स्कूलों, मदरसों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर 01 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।बच्चों को किया जागरूक, बताए कृमि संक्रमण के नुकसानमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने बच्चों से सीधे संवाद किया। उन्होंने समझाया कि पेट में कीड़े (कृमि) होने से शरीर में खून की कमी (एनीमिया) हो जाती है। इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास रुक जाता है तथा वे पढ़ाई में पिछड़ जाते हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बच्चों के सामने खुद दवा चबाकर खाई, जिससे प्रेरित होकर स्कूल के बच्चों ने भी खुशी-खुशी दवा का सेवन किया। बच्चों ने बताया कि गोली का स्वाद मीठा था।सफाई और स्वास्थ्य के दिए मंत्रजिला कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक श्री धर्मेन्द्र कुमार ने कक्षाओं का निरीक्षण कर बच्चों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पेट के कीड़े भोजन के पोषक तत्वों को नष्ट कर देते हैं, जिससे भूख न लगना और कमजोरी जैसी समस्याएं होती हैं। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्री चतुर सिंह ने बच्चों को हर छह महीने में इस गोली को खाने की सलाह दी। उन्होंने कृमि मुक्ति के लाभ गिनाते हुए निम्नलिखित बचाव के उपाय बताए:खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोएं।फल और सब्जियों को हमेशा धोकर खाएं।हमेशा पीने का पानी ढककर रखें।बाहर नंगे पैर न घूमें और केवल शौचालय का ही प्रयोग करें।विद्यालय में 132 बच्चों ने खाई दवास्कूल के प्रधानाचार्य श्री अनीस खान ने बताया कि विद्यालय में कुल पंजीकृत 160 बच्चों में से आज 132 बच्चे उपस्थित थे, जिन्हें अध्यापकों की देखरेख में गोली का सेवन कराया गया। इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. पंकज कुमार (प्रभारी चिकित्सा अधिकारी CHC सासनी), डॉ. पावस कुशवाहा, श्री चतुर सिंह, श्री अनीस खान तथा स्कूल के सभी शिक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।स्वास्थ्य संबंधी सामान्य सूचना: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान भारत सरकार की एक स्वास्थ्य पहल है। दवा के सेवन और कृमि से जुड़े किसी भी प्रतिकूल लक्षण दिखने पर कृपया अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या मान्यता प्राप्त चिकित्सक से तुरंत संपर्क करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User