जौनपुर में चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता, मंत्री गिरीश चंद्र यादव बोले- योग से युवा स्वस्थ और नशे से दूर रहेंगे

Monday, August 10, 2026 - 21:27
Updated: 1 day ago
0
जौनपुर में चतुर्थ जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता, मंत्री गिरीश चंद्र यादव बोले- योग से युवा स्वस्थ और नशे से दूर रहेंगे

जौनपुर। नगर के मोहम्मद हसन डिग्री कॉलेज के सभागार में योगासन स्पोर्ट्स एलायंस एसोसिएशन के तत्वावधान में मीरा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा चतुर्थ जिला स्तरीय जिला योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 8 से 25 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र सरकार कृपाशंकर सिंह, योगा फेडरेशन जौनपुर की अध्यक्ष रजनी साहू, संरक्षक रामजी साहू, महासचिव डाली गुप्ता, कोषाध्यक्ष रचित साहू, भाजपा जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, सहकार भारती के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, मोहन गुप्ता एवं जगदीश गाढ़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि रजनी साहू द्वारा बच्चों को प्रतियोगिताओं के माध्यम से योग से जोड़ने का प्रयास सराहनीय है। ऐसे आयोजनों का बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने योगासन को खेल से जोड़ने का भी प्रयास किया है। योग से युवा स्वस्थ रहने के साथ नशे से दूर रहेंगे और स्वस्थ युवा ही देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में योगासन के क्षेत्र में जौनपुर की अलग पहचान होगी।

पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि योग से शरीर के साथ मन भी स्वस्थ रहता है। योगासन हमारे जीवन की प्राचीन पद्धति है। इसे जीवन में शामिल करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। उन्होंने योग को बढ़ावा देने वाले आयोजनों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

आयोजक रजनी साहू ने कहा कि प्रतियोगिता प्रधानमंत्री के आह्वान को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। युवा नशामुक्त होकर योग से जुड़ें, यही कार्यक्रम का उद्देश्य है। योग से युवा शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर देश के विकास में योगदान दे सकते हैं।

प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के विजेताओं को मंत्री गिरीश चंद्र यादव एवं भाजपा जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 8-10 वर्ष बालिका वर्ग में सान्वी यादव प्रथम, काव्या गुप्ता व अदिति वर्मा द्वितीय तथा रसिका गिरी व साक्षी सिंह तृतीय रहीं। बालक वर्ग में सौर्य सिंह प्रथम, आयुष्मान सिंह द्वितीय तथा आयुष्मान साहू तृतीय रहे। 10-12 वर्ष में वरुण प्रथम और कौशल निषाद द्वितीय रहे। 12-14 वर्ष बालिका वर्ग में यशवी सिंह प्रथम, अंतीया यादव द्वितीय तथा कल्याणी गिरी तृतीय रहीं। बालक वर्ग में आर्यन यादव प्रथम तथा अथर्व वर्मा द्वितीय रहे। 16 वर्ष बालक वर्ग में जीत गुप्ता प्रथम व आराध्या निगम द्वितीय रहे। 16-18 वर्ष बालिका वर्ग में अंशिका सिंह प्रथम व जानवी यादव द्वितीय रहीं। 18-21 वर्ष में प्रियांशी प्रजापति प्रथम तथा बालक वर्ग में ऋषि कुमार प्रथम व विनय अग्रहरी द्वितीय रहे। 21-25 वर्ष में विनीता यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर्टिस्टिक सिंगल में यशवी सिंह प्रथम, यशिका व शताक्षी द्वितीय तथा दिव्यांशी तृतीय रहीं।

कार्यक्रम में श्री राम सूरत मौर्य, अमित श्रीवास्तव, कमलेश निषाद, सत्येंद्र सिंह, सभासद अनिल गुप्ता, राखी सिंह, प्रीति गुप्ता, स्वर्णिम जायसवाल, के. जायसवाल, रूपम शुक्ला, रेनू बैंकर, चेतन साहू, सोना बैंकर, अलका गुप्ता, प्रियंका जायसवाल, मीनू बरनवाल, अंजू सिंह, किरण सिंह, प्रियंका राजपूत, रेनू सिंह, अमिताभ गुप्ता, संतोष त्रिपाठी, दिलीप सिंह, धर्मेंद्र सेठ, गणेश साहू, शशांक सिंह, रानू, अतुल सिंह, संजय सेठ, योगेंद्र प्रताप सिंह, कौशल त्रिपाठी, शरद साहू, दिलीप जायसवाल, सत्येंद्र अग्रहरी, ध्रुव जायसवाल, निखिलेश सिंह, रमेश शुक्ला, अजय सिंह, नीरज शाह, रवि अग्रहरी, दीपक श्रीवास्तव, अजय शुक्ला, अमित निगम, दिनेश साहू, पप्पू गुप्ता, यशवंत साहू, शिवकुमार गुप्ता, अजय सोनकर, राजेंद्र, सर्वेश जायसवाल, मनोज तिवारी, शिवम जायसवाल, राहुल सेठ, नितिन जायसवाल, नवीन मिश्रा, अजय गुप्ता, रोहित सेठ, नारायण चौरसिया, संजय जादवानी, संजू यादव, गीतांजलि के अध्यक्ष नीरज शाह, अवनींद्र तिवारी, विवेक सेठी, संदीप गुप्ता, बृजेंद्र सिंह, शिवा सिंह, रामा सिंह, ममता साहू, कुसुम साहू, नीतू एवं अमित वैश्य सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन अर्चना सिंह ने किया। कोषाध्यक्ष रचित साहू, तनिष्का साहू, अनुष्का साहू, राहुल सिंह, ऋषि साहू एवं रितमिक साहू ने विशेष सहयोग किया। अंत में महासचिव डाली गुप्ता ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
VISHWA PRAKASH SRIVASTAVA

Vishwa prakash srivastava (JAURANLIST) JAUNPUR ADD MOHALLA RUHTTA

Comments (0)

User